रमजान-उल-मुबारक का महीना आज से शुरू

मालेरकोटला, 6 मई (जमील जौड़ा,शमशाद सोनी): हज़रत मौलाना मुफ्ती गयासुदीन साहिब सरप्रस्त मरकज़ जालीम उल कुरान ने रमज़ान-उल-मुबारक के महीने सम्बन्धित ‘अजीत समाचार’ की टीम के साथ विशेष बातचीत करते हुए बताया कि इस्लाम के आखिरी प़ैगम्बर हज़रत मुहम्मद (सल.) फरमाते हैं कि जन्नत के आठ दरवाज़ों में से एक दरवाज़ा स़िर्फ रोज़ेदारों के लिए है और जो बंदा एक बार इस दरवाज़े में से गुज़र गया तो उसे कभी भूख या प्यास महसूस नहीं होगी। इसी प्रकार हज़रत मुहम्मद (सल.) फरमाते हैं कि रोज़ेदार के लिए रब की तरफ से दो खुशियाँ हैं, जिनमें से एक रोज़ा खुलते समय और दूसरी खुशी तब होगी जब मरने के उपरांत अल्ला के साथ मुलाकात होगी जो कि अंत की खुशियां में सबसे बड़ी खुशी होगी।  रमज़ान महीने की समय सारणी अनुसार पहला रोजा 7 मई दिन मंगलवार को सुबह : 4:11 पर रखा गया और शाम 7:09 बजे खोलने का समय है। इसी प्रकार:-
2.     08 मई प्रात: 4:09 और शाम 7:10, 
3.     09 मई प्रात: 4:08 और शाम 7:11, 
4.     10 मई प्रात: 4:08 और शाम 7:12, 
5.     11 मई प्रात: 4:07 और शाम 7:12, 
6.     12 मई प्रात: 4:05 और शाम 7:13, 
7.     13 मई प्रात: 4:04 और शाम 7:13, 
8.     14 मई प्रात: 4:03 और शाम 7:14, 
9.     15 मई प्रात: 4:02 और शाम 7:15, 
10.     16 मई प्रात: 4:01 और शाम 7:15, 
11.     17 मई प्रात: 4:01 और शाम 7:16, 
12.     18 मई प्रात: 4:00 और शाम 7:17, 
13.    19 मई प्रात: 3:59 और शाम 7:17, 
14.     20 मई प्रात: 3:58 और शाम 7:18, 
15.     21 मई प्रात: 3:57 और शाम 7:19,
16.     22 मई प्रात: 3:56 और शाम 7:19,
17.     23 मई प्रात: 3:55 और शाम 7:20,
18.     24 मई प्रात: 3:55 और शाम 7:20,
19.     25 मई प्रात: 3:54 और शाम 7:21,
20.     26 मई प्रात: 3:54 और शाम 7:22,
21.     27 मई प्रात: 3:53 और शाम 7:22,
22.     28 मई प्रात: 3:52 और शाम 7:23,
23.     29 मई प्रात: 3:52 और शाम 7:23,
24.     30 मई प्रात: 3:51 और शाम 7:24,
25.     31 मई प्रात: 3:51 और शाम 7:24,
26.    01 जून प्रात: 3:50 और शाम 7:25,
27.     02 जून प्रात: 3:50 और शाम 7:25,
28.     03 जून प्रात: 3:50 और शाम 7:26, 
29.     04 जून प्रात: 3:49 और शाम 7:26, 
30.     05 जून प्रात: 3:49 और शाम 7:27  बजे खोला जायेगा।

लुधियाना, धुरी और फगवाड़ा प्रतिदिन (रोज़ा खोलने और बंद करने का समय) मालेरकोटला मुताबिक होगा।  जबकि नाभा 1/2 मिनट, सरहंन्द 2 मिनट, होशियारपुर 1/2 मिनट, चंडीगढ़ 3 मिनट, खंन्ना 1 मिनट, रोपड़ 3 मिनट, पटियाला 2 मिनट, अंबाला 4 मिनट, राजपुरा 2 मिनट, सजानपुर 2 मिनट, गोबिंदगढ़ 1 मिनट, शिमला 5 मिनट पहले होगा और  संगरूर 1/2, मानसा 2 मिनट, सुनाम 1/2, जालंधर 3 मिनट, अहमदगढ़ 1/2 मिनट, पठानकोट 3 मिनट, बरनाला 2 मिनट, मोगा 3 मिनट, फूल मंडी 2 मिनट, बटाला 3 मिनट, कपूरथला 2 मिनट, बठिंडा 4 मिनट, अमृतसर 4 मिनट, फरीदकोट 4 मिनट बाद में होगा।