लोकसभा चुनाव 2019 नतीजे : लुधियाना से कांग्रेस के रवनीत सिंह बिट्टू 73086 मतों से विजयी

लुधियाना, 23 मई - (पुनीत बावा) - लोकसभा हलका लुधियाना से कांग्रेस पार्टी के रवनीत सिंह बिट्टू 73086 मतों से चुनाव जीत गए हैं जबकि पंजाब लोकतांत्रिक गठबंधन के उम्मीदवार सिमरजीत सिंह बैंस दूसरे और अकाली-भाजपा गठबंधन के उम्मीदवार महेशइंद्र सिंह ग्रेवाल तीसरे नंबर पर रहे।