अमेरिका गोलीबारी में मरने वालों की संख्या बढ़कर 12 हुई, 6 घायल

नई दिल्ली, 01 जून - अमेरिका के वर्जीनिया में गोलीबारी हो गई है। खबरों के मुताबिक, इस घटना में 12 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 6 लोग घायल हो गए हैं। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस का कहना है कि गोलीबारी की यह घटना वर्जीनिया बीच की एक सरकारी इमारत में हुई है।