आज दोपहर 12 बजे तक बंद रहेंगे संगरूर के बाज़ार

संगरूर, 12 जून - (दमनजीत सिंह) - व्यापार मंडल संगरूर के प्रधान जसविन्दर सिंह प्रिंस का कहना है कि यहां के बाज़ारों को दोपहर 12 बजे तक ही बंद रखा जायेगा। उन्होंने बताया कि व्यापार मंडल की तरफ से 2 घंटे के बंद का समर्थन दिया गया था परन्तु अब पुलिस प्रशासन से बातचीत के उपरांत संगरूर के बाज़ार 12 बजे तक बंद रखने का फैसला लिया गया है। इस उपरांत बाज़ार आम की तरह खोल दिए जाएंगे।