मांगें माने जाने के बाद कामों पर वापस आए कर्मचारी 

संगरूर, 21 जून - (धीरज पशोरिया) - 18 जून से अनिश्चितकाल के लिए कलमछोड़ हड़ताल पर चल रहे डीसी दफ़्तरों के कर्मचारी आज फिर अपनी ड्यूटियों पर वापस लौट आए हैं। पंजाब स्टेट जिला  डीसी आफिस एंपलाईज़ यूनियन के राज्य प्रधान संजीव कुमार ने बताया कि सरकार की तरफ से मांगें माने जाने के भरोसे के बाद सभी कर्मचारी ड्यूटियों पर आ गए हैं।