जेल मंत्री सिविल अस्पताल पहुंचे, लोगों द्वारा जोरदार प्रदर्शन 

लुधियाना, 29 जून - (परमिन्दर सिंह आहूजा) - स्थानीय केंद्रीय जेल में बीते दिन हुई झड़प के मामले को लेकर आज जेल मंत्री सुखजिन्दर सिंह रंधावा सिविल अस्पताल पहुंचे और उन्होंने आधिकारियों से कल की घटना संबंधी जानकारी ली। इस मौके आधिकारियों के खिलाफ पारिवारिक सदस्यों और इलाका वासियों की तरफ से जोरदार प्रदर्शन किया गया और प्रदर्शनकारी जेल आधिकारियों के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करने की मांग  कर रहे थे। सिविल अस्पताल में हालात तनावग्रस्त बने हुए हैं। जिस कारण पुलिस की तरफ से आम लोगों के लिए सिविल अस्पताल में दाख़िला बंद कर दिया है।