लीबिया में हवाई हमले में सात मोरक्को प्रवासियों की मौत

त्रिपोली, 07 जुलाई - लीबिया की राजधानी त्रिपोली के पूर्वी इलाके में स्थित तजोउरा के एक राहत केंद्र पर हुए हवाई हमले में मोरक्को के सात प्रवासी लोगों की मौत हो गई तथा आठ अन्य घायल हो गये। मोरक्को विदेश मंत्रालय की ओर से शनिवार देर रात जारी बयान में इस घटना की जानकारी दी गई। जब हवाई हमला हुआ उस समय राहत केंद्र में 18 मोरक्को प्रवासी मौजूद थे। हमले में आठ लाेग घायल हैं, जबकि तीन अन्य प्रवासी लापता हैं।