बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति इरशाद का निधन

ढाका,14 जुलाई - बांग्लादेश के पूर्व राष्ट्रपति एवं जातीय पार्टी के अध्यक्ष हुसैन मुहम्मद इरशाद का आज सुबह यहां के संयुक्त सैन्य अस्पताल में निधन हो गया। वह 89 वर्ष के थे। इंटर सर्विसेज पब्लिक रिलेशन्स (आईएसपीआर) के सहायक निदेशक रिजाउल शमीम ने बताया कि उन्होंने आज सुबह सात बजकर 45 मिनट पर आखिरी सांस ली। उन्होंने बताया कि पूर्व सैन्य अधिकारी इरशाद को गत कुछ महीने से उनकी बिगड़ते स्वास्थ्य के कारण कई बार अस्पताल में भर्ती कराना पड़ा था।