बिट्टू ने पनसप के चेयरमैन का पदभार सम्भाला

चंडीगढ़, 24 जुलाई (अ.स) : पनसप के नव-नियुक्त चेयरमैन तेजिंदर सिंह बिट्टू ने आज अपना पदभार पंजाब के कैबिनेट मंत्री तृप्त राजिंदर सिंह बाजवा, विजयइंद्र सिंगला, भरत भूषण आशू, सुखजिंदर सिंह रंधावा, सुखविंदर सिंह सरकारिया, राणा गुरमीत सिंह सोढी, बलबीर सिंह सिद्धू और सुंदर शाम अरोड़ा की उपस्थिति में संभाल लिया। इस मौके बिट्टू ने पंजाब के मुख्यमंत्री कैप्टन अमरेन्द्र सिंह का धन्यवाद करते हुए कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब द्वारा उनको बहुत बड़ी ज़िम्मेवारी दी गई है और इस ज़िम्मेवारी को बाखूबी निभाने का प्रयास करेंगे। उन्होंने कहा कि पंजाब राज्य आधारित-आर्थिकता वाला राज्य है और पनसप विभाग इसमें बहुत अहम भूमिका है क्योंकि यह सीधा कृषि से जुड़ा हुआ है।  बीबी रजिंदर कौर भट्ठल वायस चेयरपर्सन पंजाब राज्य प्लानिंग बोर्ड लाल सिंह चेयरमैन पंजाब राजमंडी बोर्ड, अमरजीत सिंह समरा चेयरमैन मार्कफैड, एच.एस. हंसपाल चेयरमैन पेडा और पंजाब कांग्रेस पार्टी के पूर्व मंत्री पर मौजूदा विधायक राणा गुरजीत सिंह, विधायक गुरकीरत सिंह कोटली, परमिंदर सिंह पिक्की, सुशील रिकू, हरप्रताप सिंह अजनाला, बलविंदर सिंह, बरिंदरमीत सिंह पाहड़ा, कुलबीर सिंह ज़ीरा, परगट सिंह, सुखपाल सिंह भूल्लर, हरदेव सिंह लाडी, कुलदीप सिंह वैद, लखबीर लक्खा, सुनील दत्ती, रजिंदर बेरी, कैप्टन संदीप संधू, जगदीप सिंह सिद्धू, के.ए.पी. सिन्हा प्रमुख सचिव खाद्य और सिविल सप्लाई विभाग, डा. अमरपाल सिंह एम.डी. पनसप, जगमोहन सिंह कंग, जगदीश राज राजा मेयर जालन्धर, सिमरनजीत सिंह डिप्टी मेयर जालन्धर, अजीत सिंह सेठी प्रधान गुरुद्वारा माडल टाऊन जालन्धर और जालन्धर शहर की कई संस्थानों के पदाधिकारी और कई अन्य प्रसिद्ध व्यक्ति भी इस मौके पर मौजूद थे।