अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का धारीवाल पहुंचने पर हुआ भव्य स्वागत 

धारीवाल, 04 अगस्त - (स्वर्ण सिंह) - श्री गुरू नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व को समर्पित गुरुद्वारा श्री ननकाना साहिब (पाकिस्तान) से शुरू हुआ नगर कीर्तन आज प्रातःकाल लगभग 7 बजे धारीवाल शहर में पहुंचा। मुख्य मार्ग के द्वारा पहुंचते ही जिला और पुलिस प्रशासन और श्रद्धालुओं द्वारा नगर कीर्तन का भव्य स्वागत किया गया। पुलिस पार्टी द्वारा नगर कीर्तन को सलामी दी गई। इस मौके पर जिला प्रशासन के सिविल आधिकारियों के इलावा एसएसपी गुरदासपुर सवरनजीत सिंह भी नतमस्तक हुए। इस दौरान शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के पदाधिकारी और अधिकारी उपस्थित थे। इस मौके पर श्रद्धालुओं और कई सिक्ख जत्थेबंदियों द्वारा जगह -जगह पर लंगर भी लगाए गए।