अंतरराष्ट्रीय नगर कीर्तन का स्वागत करने अटारी सरहद पहुंचे कैबिनेट मंत्री और सांसद  

अटारी, 01 अगस्त - (रुपिन्दरजीत सिंह भकना) - कैबिनेट मंत्री चरणजीत सिंह चन्नी, ओम प्रकाश सोनी, लोकसभा सांसद गुरजीत सिंह औजला, विधायक हलका अटारी तरसेम सिंह पाकिस्तान से आ रहे नगर कीर्तन का स्वागत करने के लिए अटारी सरहद पहुंचे। इस मौके पर चरणजीत सिंह चन्नी ने बताया कि मुख्यमंत्री पंजाब कैप्टन अमरिन्दर सिंह भी पंजाब में किसी उचित जगह पर नगर कीर्तन का स्वागत करेंगे।