हरियाणा के करनाल में 54 वर्षीय महिला से सामूहिक दुष्कर्म 

करनाल, 24 अगस्त - हरियाणा के करनाल में एक 54 वर्षीय महिला के साथ सामूहिक दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। यह घटना 14 अगस्त की बताई जा रही है। वहीं पीड़ित महिला का इलाज रोहतक के एक अस्पताल में चल रहा है। फिलहाल पुलिस द्वारा केस दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।