हरियाणा की 10 की 10 सीटें भाजपा को मिलेंगी - नायब सिंह सैनी

फतेहाबाद, 7 अप्रैल - हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी ने कहा, "...कार्यकर्ताओं का जोश और PM मोदी की नीतियों के प्रति आमजन का उत्साह देखने को मिल रहा है... पूरा देश बोल रहा है 'अबकी बार 400 पार', इसमें हमारी हरियाणा की 10 की 10 सीटें भी भाजपा को मिलेंगी और PM मोदी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेंगे।"