अमेरिका के टेक्सास में गोलीबारी, 5 लोगों की मौत, 21 घायल


 टेक्सास 1 सितंबर अमेरिका के टेक्सास में मिडलैंड के पास ओडेसा इलाके में गोलीबारी हुई है। दो बंदूकधारियों ने अंधाधुंध फायरिंग की है। इस फायरिंग में पांच लोगों की मौत हो गई है और 21 लोग घायल हो गए हैं। फायरिंग करने वाले एक आरोपी को मार दिया गया है।