आज सिद्धि विनायक मंदिर जाएंगे अमित शाह

मुंबई, 02 सितंबर - केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह आज मुंबई पहुंचेंगे। अमित शाह सिद्धिविनायक मंदिर जाकर भगवान गणपति के दर्शन करेंगे। इसके बाद सह्याद्री स्टेट गेस्ट हाउस जाएंगे। यहां वह भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के नेताओं से मुलाकात करेंगे। इसके बाद अमित शाह तीन बजे लालबागचा राजा के दर्शन करके नई दिल्ली लौटेंगे।