बिंद्रा ने यूथ डेवलपमेंट बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर संभाला पदभार 

चंडीगढ़, 03 सितंबर - खेल मंत्री राणा गुरमीत सिंह सोढी की मौजूदगी में आज सुखविन्दर सिंह बिंद्रा ने पंजाब राज्य  युवा विकास बोर्ड के चेयरमैन के तौर पर पदभार संभाल लिया है। बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिन्दर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार द्वारा सुखविन्दर सिंह बिंद्रा को यूथ डेवलपमेंट बोर्ड का चेयरमैन लगाया गया था।