कुमारी शैलजा हरियाणा कांग्रेस की अध्यक्ष नियुक्त

नई दिल्ली, 04 सितंबर - हरियाणा में इस साल होने वाले विधानसभा चुनाव से ठीक पहले कांग्रेस पार्टी ने प्रदेश अध्यक्ष बदल दिया है, अशोक तंवर की जगह कुमारी शैलजा को हरियाणा प्रदेश कांग्रेस कमेटी का अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इसके अलावा पूर्व मुख्यमंत्री भूपेंद्र सिंह हुड्डा प्रदेश विधानसभा में कांग्रेस विधायल दल के नेता होंगे और साथ में उन्हें राज्य में चुनाव कमेटी का चेयरमैन भी नियुक्त किया गया है।