प्रख्यात साहित्यकार किरण नागरकर का मुंबई में निधन

मुंबई, 06 सितम्बर - अंग्रेजी और मराठी के प्रख्यात साहित्यकार किरण नागरकर का गुरुवार देर शाम को मुंबई में निधन हो गया। वह 77 वर्ष के थे। बताया जा रहा है कि इस सप्ताह की शुरुआत में उन्हें एक गंभीर ब्रेन हैमरेज हुआ था, जिसके बाद से उनका मुंबई के अस्पताल में इलाज चल रहा था।