बाबा बकाला साहिब : अज्ञात लड़की का मिला शव  

बाबा बकाला साहिब, 22 सितम्बर - (शेलिन्दरजीत सिंह राजन) - बाबा बकाला साहिब सब -डिवीजन की पुलिस को आज एक अज्ञात लड़की का शव मिला है। मिली जानकारी के मुताबिक, लड़की की उम्र 20-22 साल के करीब लगती है और उसका शव बुताला भट्ठे के नजदीक मिला है। फिलहाल पुलिस ने शव को शिनाख्त के लिए सिविल अस्पताल बाबा बकाला साहिब में रखवा दिया है।