पुलिस के लाठीचार्ज से घायल हुए अध्यापकों को करवाया गया अस्पताल में भर्ती 

संगरूर, 22 सितम्बर - (धीरज पशोरिया) - कई दिनों से शिक्षा मंत्री के शहर संगरूर में पक्का मोर्चा लगाये बैठे बेरोजगार ईटीटी अध्यापकों द्वारा आज शिक्षा मंत्री विजयइंद्र सिंगला की कोठी का घेराव किया गया, तो पुलिस ने अध्यापकों पर लाठीचार्ज कर दिया। इस दौरान चार अध्यापक गुरप्रीत सिंह, हरप्रीत सिंह, सुखदेव सिंह और मनी सिंह घायल हो गए। फिलहाल चारों घायल हुए अध्यापकों को सिविल अस्पताल संगरूर में भर्ती करवाया गया है।