हरियाणा कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष अशोक तंवर ने दिया इस्तीफा

नई दिल्ली, 05 अक्तूबर - हरियाणा विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस को बड़ा झटका लगा है। टिकट बंटवारे में अपने समर्थकों की अनदेखी से नाराज कांग्रेस के पूर्व प्रदेश अध्यक्ष अशोक तंवर ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया है। दरअसल, अशोक तंवर को हरियाणा विधानसभा चुनाव में एक भी टिकट नहीं दी गई है। अशोक तंवर अपने समर्थकों के लिए 15 टिकट मांग रहे थे लेकिन जब टिकटों की घोषणा हुई तो तंवर के हिस्से में एक भी सीट नहीं आई।