महाराष्ट्र-हरियाणा विधानसभा चुनावों के नतीजे आज होंगे घोषित

नई दिल्ली, 24 अक्तूबर - आज हरियाणा की 90 और महाराष्ट्र की 288 विधानसभा सीटों के नतीजे आने वाले हैं। दोनों राज्यों में 21 अक्टूबर को मतदान हुआ था। वोटों की गिनती थोड़ी देर यानी 8 बजे से शुरु हो जाएगी, जो शाम 5 बजे तक जारी रहेगी। लेकिन वोटों की गिनती शुरु होने के तुरंत बाद ही रुझान आने शुरु हो जाएंगे और तस्वीरें 12 तक लगभग साफ होने लगेगी। गौरतलब है कि 21 अक्तूबर को हुए मतदान में शाम छह बजे तक हरियाणा में 65 प्रतिशत और महाराष्ट्र में 60.5 प्रतिशत मतदान हुआ था।