अगले महीने भारत की यात्रा करेंगे प्रिंस चार्ल्स

लंदन, 28 अक्तूबर (भाषा) : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स भारत-ब्रिटेन संबंधों का जश्न मनाने के लिए 13 तथा 14 नवम्बर को दो दिन की भारत यात्रा पर आएंगे। उनके शाही परिवार के कार्यालय ने सोमवार को इसकी घोषणा की। चार्ल्स की यात्रा जलवायु परिवर्तन और सतत वित्त पोषण पर केंद्रित होगी। ब्रिटेन के सिंहासन के उत्तराधिकारी की भारत यात्रा 2 वर्षों में उनकी दूसरी यात्रा होगी। एक बयान में कहा कि प्रिंस ऑफ वेल्स ब्रिटिश-भारत संबंधों का जश्न मनाने के लिए 13 से 14 नवम्बर को भारत की यात्रा करेंगे। उनकी पत्नी डचेस ऑफ कॉर्नवाल कैमिला भारत यात्रा पर उनके साथ नहीं आएंगी लेकिन वह अगले राष्ट्रमंडल देश न्यूजीलैंड की यात्रा पर उनके साथ होंगी।