प्रिंस चार्ल्स को हुआ कोरोना वायरस

लंदन, 25 मार्च - (मनप्रीत सिंह बद्धनी कलां) - बर्तानिया के राजकुमार प्रिंस चार्ल्स का कोरोना वायरस टेस्ट पॉजिटिव आया है। जिसके बाद उनको स्कॉटलैंड घर में आइसोलेट किया गया है। 71 वर्षीय प्रिंस चार्ल्स की रिपोर्ट के बारे शाही महल की ओर से पुष्टि की गई है। उल्लेखनीय है कि यूके में 422 मौतें और 8077 मामले सामने आ चुके हैं।