प्रिंस चार्ल्स आज से भारत यात्रा पर

नई दिल्ली, 12 नवम्बर (वार्ता) : ब्रिटेन के प्रिंस चार्ल्स बुधवार को अपनी दसवीं भारत यात्रा पर भारत पहुंच रहे हैं। इस अवसर पर उनका भव्य स्वागत किया जाएगा और सुरक्षा व्यवस्था भी कड़ी रहेगी। चार्ल्स अपनी इस दो दिवसीय यात्रा में राष्ट्रपति राम नाथ कोविंद से मुलाकात करेंगे। इस मुलाकात में वह जलवायु परिवर्तन और स्थाई वित्तीय व्यवस्था जैसे मुद्दों पर चर्चा करेंगे। चार्ल्स, गुरु नानक देव जी के 550वें प्रकाश पर्व के अवसर पर गुरुद्वारा भी जाएंगे। ब्रिटिश उच्चायोग के अनुसार, यह प्रिंस ऑफ वेल्स की 10वीं आधिकारिक यात्रा है। इस यात्रा से ब्रिटेन-भारत के संबंधों को और मजबूती मिलेगी।