डीटीसी और क्लस्टर बसों में आज से फ्री सफर कर सकेंगी महिलाएं 

नई दिल्ली, 29 अक्तूबर - देश की राजधानी दिल्ली की सभी डीटीसी और क्लस्टर बसों में आज से महिलाएं मुफ्त में सफर करेंगी। महिलाओं को सिंगल जर्नी फ्री ट्रेवल पास जारी किया जाएगा। सभी बस यात्रियों खासकर महिला यात्रियों का सफर सुरक्षित हो सके, इसके लिये बसों में 13,000 मार्शल भी आज से तैनात होंगे। मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने सोमवार को बताया कि मंगलवार से सभी बसों में 3400 के बजाय 13,000 मार्शल तैनात किये जाएंगे। ये मार्शल मॉर्निंग और ईवनिंग दोनों शिफ्ट में चलने वाली बसों में तैनात होंगे।