बॉलीवुड के किंग मानायेंगे अपना 54वां जन्मदिन

मुंबई, 2 नवंबर - आज बॉलीवुड के किंग ऑफ रोमांस यानि शाहरुख खान का जन्मदिन है। शाहरुख आज अपना 54वां जन्मदिन मानायेंगे। कहा जा रहा है कि शाहरुख अपना जन्मदिन अपने फैंस के साथ सेलिब्रेट करेंगे। इस खास दिन को लेकर उनके प्रसंशकों में खास उत्साह है। शनिवार की रात शाहरुख के कई फैंस मुंबई में उनके बंगले मन्नत के बाहर इक्ट्ठा हुए। इस मौके पर वो अपने चहेते अभिनेता की एक झलक पाना चाहते थे। शाहरुख ने भी अपने फैंस को निराश नहीं किया।