पूर्व केंद्रीय मंत्री और वरिष्ठ पत्रकार अरुण शौरी अस्पताल में भर्ती

नई दिल्ली, 02 दिसंबर - बीजेपी के पूर्व नेता एवं प्रख्यात पत्रकार अरुण शौरी की तबीयत खराब होने के बाद उन्हें पुणे के एक अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। उनका इलाज कर रहे एक डॉक्टर ने आज यह जानकारी दी। उन्होंने बताया कि 78 वर्षीय पूर्व केंद्रीय मंत्री रविवार देर रात बेहोश हो गए, जिसके बाद उन्हें यहां रुबी हॉल क्लीनिक ले जाया गया। अस्पताल के एक वरिष्ठ डॉक्टर ने बताया, ‘‘सभी आवश्यक जांच कर ली गई हैं और उनके स्वास्थ्य पर नजर रखी जा रही है। वह होश में हैं।