जस्सी कत्ल मामला- मां व मामा के खिलाफ दोष तय होने के बाद हुई पहली गवाही

संगरूर, 10 दिसम्बर (धीरज पशोरिया) : 19 साल पहले पंजाबी मूल्क की कैनेडियन लड़की जसविंदर कौर उर्फ जस्सी सिद्धू द्वारा पंजाब में आकर करवाए प्रेम विवाह के बाद हुए उसके कत्ल संबंधी ज़िला संगरूर के पुलिस थाना अमरगढ़ में उसके पति सुखविंदर सिंह मिंठू वासी काऊंके खोसा के बयानों पर दर्ज हुए कत्ल व इरादा कत्ल के मामले में मां मलकीत कौर व मामले सुरजीत सिंह विदेश से पंजाब लाए जाने के बाद संगरूर अदालत में दोनों के खिलाफ 16 सितम्बर, 2019 को दोष आयद होने के बाद पहली गवाई जो पुलिस के हैंड कांस्टेबल की थी अदालत में हो गई है। यह जानकारी देते मुद्देई पक्ष के प्रसिद्ध वकील अश्वनी चौधरी ने बताया कि इस केस में 34 के करीब गवाहियां हुई थी। अगली गवाहियों के लिए 7 जनवरी की तारीख डाली गई है। वकील श्री चौधरी ने बताया कि दोनों मां व मामले को दोबारा 21 दिसम्बर को अतिरिक्त सैशन जज स्मृति धीर की अदालत में पेश किया जाएगा। अदालत में वकील अश्वनी चौधरी के साथ वकील राज कुमार गोयल भी मौजूद थे।