मुंबई के आजाद मैदान में असम के लोगों का प्रदर्शन

मुंबई,14 दिसंबर - नागरिकता संशोधन अधिनियम को लेकर देशभर में विरोध प्रदर्शन जारी है। वहीं मुंबई में रहने वाले असम के लोगों द्वारा आज नागरिकता संशोधन कानून के विरुद्ध आजाद मैदान में प्रदर्शन किया जा रहा है। इस प्रदर्शन में अभिनेत्री दीपानिता शर्मा भी मौजूद है।