जंडियाला गुरू में मनाया गया शहीद उधम सिंह जी का जन्म दिवस 

जंडियाला गुरू, 26 दिसंबर - (रणजीत सिंह जोसन) - शहीद ऊधम सिंह स्पोर्टस क्लब जंडियाला गुरु की तरफ से शहीद ऊधम सिंह जी का जन्म दिवस हर साल की तरह इस बार भी शहीद ऊधम सिंह चौक (नज़दीक बुत) में क्लब के सरप्रस्त कामरेड यशवंत सिंह जंडियाला के नेतृत्व में मनाया गया। इस मौके स. अजयपाल सिंह मीरांकोट पूर्व विधायक और पूर्व चेयरमैन पनसप पंजाब, श्रीमती डिम्पल काऊंसलर, क्लब के प्रधान रणजीत सिंह जोसन, चरणजीत सिंह टीटो उपस्थित थे। क्लब द्वारा अजयपाल सिंह मीरांकोट और अन्य आदरणिय सज्जनों को सिरोपा और यादगारी चिन्ह देकर सम्मानित किया गया।