21 मार्च को कृषि कानूनों के खिलाफ जंडियाला गुरू में नौजवान करेंगे विशाल रैली

जंडियाला गुरू,13 मार्च - (रणजीत सिंह जोसन) - नौजवान संघर्ष जत्था पंजाब के नेता राजविन्दर सिंह रायखाना बठिंडा, वरिन्दर सिंह सेखों और नोबलजीत सिंह बुल्ल्होवाल ने जानकारी देते बताया कि 21 मार्च 2021 को जंडियाला गुरू की अनाज मंडी में केंद्र सरकार की तरफ से लाए गए तीन काले कानूनों को रद्द करवाने, किसान आंदोलन में नौजवानों की भागीदारी बढ़ाने, दीप सिद्धू, इकबाल सिंह, रणजीत सिंह समेत गिरफ्तार किए गए नौजवानों को रिहा करवाने, लक्खा सिधाना समेत सभी पर दर्ज किये मुकदमे रद्द करवाने और पंजाब की आपसी भाईचारक सांझ को मजबूत करने के लिए विशाल रैली की जायेगी।