देशभर में आज ‘संविधान बचाओ, भारत बचाओ’ मार्च निकलेगी कांग्रेस  

नई दिल्ली, 28 दिसंबर - कांग्रेस पार्टी आज अपने स्थापना दिवस पर देशभर में 'संविधान बचाओ-भारत बचाओ' मार्च निकालेगी। कांग्रेस ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) के महासचिव केसी वेणुगोपाल ने मीडिया से कहा कि भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस शनिवार सुबह एआईसीसी मुख्यालय में अपना झंडा फहराकर स्थापना दिवस मनाएगी।