जैतो रजवाहे में 30 वर्षीय व्यक्ति का मिला शव 

जैतो, 03 जनवरी - (गुरचरण सिंह गाबड़िया, निजी पत्र प्रेरक) - जैतो रजवाहे में एक व्यक्ति का शव मिलने की सूचना मिली है। थाना जैतो के एसएचओ मुख्तियार सिंह गिल ने बताया है कि जैतो-मुक्तसर रोड पर स्थित गांव रोड़ी कपूरा के नजदीक गुजरते जैतो रजवाहे में एक शव के तैरते मिलने की सूचना पर पुलिस पार्टी ने मौके पर पहुंचकर शव को रजवाहे से बाहर निकाला और इसके बाद स्थानीय पुलिस ने उक्त शव की पहचान करवाने के लिए अलग-अलग गांवों और नजदीकी थानों के साथ संबंध कायम किया तो पता लगा कि रजवाहे से मिला शव मनप्रीत सिंह (30) पुत्र बुद्ध सिंह (निवासी गांव सिविया) का है।