जेएनयू पर हमले के विरोध में दिल्ली पुलिस मुख्यालय के बाहर छात्रों का धरना

नई दिल्ली, 05 जनवरी - जेएनयू में छात्रों पर हुए हमले के विरोध में दिल्ली के आईटीओ स्थित पुलिस मुख्यालय पर छात्रों का धरना शुरु हो गया है। भारी तादाद में छात्र आईटीओ पर मौजूद हैं। उधर उपद्रवी अभी भी जेएनयू कैंपस में हैं और पुलिस बाहर ही है। इस बीच जेएनयू के पश्चिमी गेट पर छात्रों का जमावड़ा शुरु हो गया है।