उमा भारती का विवादित बयान - देश में नफरत फैला रहे राहुल और प्रियंका जिन्ना 

नई दिल्ली, 09 जनवरी - बीजेपी की फायरब्रांड नेता उमा भारती ने आज कांग्रेस पर जोरदार हमला किया है और इस क्रम में विवादित टिप्पणी करते हुए राहुल गांधी और प्रियंका गांधी को ही 'जिन्ना' बता डाला। उमा भारती ने कहा कि जिन्ना कोई और नहीं, बल्कि राहुल जिन्ना और प्रियंका जिन्ना हैं, जो सीएए पर मुसलमानों के बीच माहौल बिगाड़ रहे हैं और भय पैदा कर रहे हैं।