प्रियंका गांधी को लेकर उमा भारती ने दिया विवादित बयान

नई दिल्ली,17 अप्रैल - लोकसभा चुनाव 2019 के दौरान देश के बड़े नेताओं के विवादित बयान लगातार सामने आ रहे हैं। वहीं भाजपा नेता उमा भारती ने प्रियंका गांधी वाड्रा को लेकर विवादित बयान दिया है। भाजपा नेता और पार्टी की स्टार प्रचारक उमा भारती ने कहा कि प्रियंका गांधी के राजनीति में सक्रिय होने से कोई प्रभाव नहीं पड़ने वाला है। जिसके पति पर चोरी के आरोप हो, उसको लोग किस नजर से देखेंगे? साथ ही उमा भारती ने कहा कि चोर की पत्नी को जिस नजर से देखा जा सकता है, हिंदुस्तान उनको उसी नजर से देखेगा।