शिरोमणि अकाली दल (बादल) के ज़िलाध्यक्ष हांडा व सुनीता शर्मा ने दिया इस्तीफा 

सुनाम ऊधम सिंह वाला, 21 जनवरी (रामेश गर्ग): स. सुखदेव सिंह ढींडसा द्वारा शिरोमणि अकाली दल में सुधारों को लेकर लड़ी जा रही सैद्धांतिक लड़ाई का समर्थन करते शिरोमणि अकाली दल (बादल) के संगरूर (शहरी) के ज़िलाध्यक्ष प्रितपाल सिंह हांडा और महिला विंग (शहरी) के ज़िला अध्यक्ष मैडम सुनीता शर्मा ने पार्टी से अस्तीफा देकर स. सुखदेव सिंह ढींडसा के साथ खड़े होने का ऐलान किया है। इस समय प्रितपाल सिंह हांडा ने बताया कि अकाली दल की हाईकमान द्वारा सुखदेव सिंह ढींडसा और परमिन्द्र सिंह ढींडसा को निलंबित करने का फैंसला गैरवाजिब है, जिसके रोष तहत उन्होंने और उनके साथियों गुरचरण सिंह हरीका, ज्ञान सिंह संधे, शविन्द्र सिंह आनन्द, परमिन्द्र सिंह जार्ज, गुरनाम सिंह, लखविन्द्र सिह लीला, नरिन्द्र सिंह नीना आदि ज़िला पदाधिकारियों ने भी अपना इस्तीफा सुखबीर सिंह बादल को भेज दिया गया है।