आस्ट्रेलिया दिवस पर भारतीय शख्सियतों को भी मिले अवार्ड

मैलबोर्न, 27 जनवरी (सरताज सिंह धौल): आस्ट्रेलिया दिवस पर इस बार यहां के बहु-सभ्याचारक भाईचारे के लोगों को उनकी सेवाओं के बदले सम्मानित किया गया जिसमें कुछ भारतीय लोग भी शामिल हैं। 549 ऐसे लोग थे, जिन्होंने अपने-अपने भाईचारों में उपलब्धि हासिल की थी तथा उनको सरकार द्वारा अवार्ड देकर सम्मानित किया गया। भारतीय लोगों में इन्द्रजीत सिंह, उमेश चन्द्र पत्नी ऊषा चन्द्रा के साथ उमेश चन्द्रा को बढ़िया सिटीज़न होने का अवार्ड दिया गया। प्रोमिल गुप्ता व प्रोफैसर सरव दमन सिंह शामिल हैं।