बी.एस.एन.एल. के 80 हज़ार कर्मचारी हुए सेवामुक्त

एस.ए.एस. नगर, 31 जनवरी (के.एस. राणा) : भारतीय संचार निगम में काम कर रहे देशभर के कर्मचारियों में आज 31 जनवरी को 80 हज़ार कर्मचारी सेवामुक्त हो गए हैं। इस संबंधी जानकारी देते विभाग के मोहाली स्थित दफ्तर में तैनात एस.डी.ओ. जसबीर सिंह सहोता ने बताया कि सरकार द्वारा विभाग को प्राइवेट हाथों में देने की तैयारी करने के लिए एक विशेष स्कीम निकाली गई थी, जिसके तहत अपने भविष्य को देखते हुए सेवामुक्ति में समय होने के बावजूद भी कर्मचारियों द्वारा सेवामुक्ति के लिए अप्लाई किया गया था, जिसके चलते देशभर के 80 हज़ार कर्मचारियों ने सेवामुक्ति स्कीम को पहल दी थी। उन्होंने कहा कि पंजाब भर के भारी संख्या में सेवामुक्त हो रहे इन कर्मचारियों में चंडीगढ़ करीब 290 कर्मचारी और मोहाली डिवीज़न के 44 कर्मचारी शामिल है, जबकि खरड़ सब-डिवीज़न में काम करते 12 कर्मचारियों में 6 कर्मचारी सेवामुक्त हो रहे हैं।