कोरोनावायरस : वुहान से दिल्ली के लिए भारतीयों यात्रियों का दूसरा जत्था रवाना

नई दिल्ली, 02 फरवरी - चीन के वुहान शहर से शुरू हुआ कोरोनावायरस का कहर पूरी दुनिया में फैल रहा है। इसी बीच भारत ने भी अपने नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए उन्हें एयरलिफ्ट करने का फैसला लिया। भारतीय यात्रियों के दूसरे जत्थे को लेकर एयर इंडिया की विशेष उड़ान आज वुहान (चीन) से तड़के 3.10 बजे रवाना हो गई है। यह विशेष विमान 9.10 बजे दिल्ली पहुंचेगा। ताजा जानकारी के मुताबिक, चीन में कोरोनावायरस के कारण हुई मौतों की संख्या 304 हो गई है।