किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की पंजाब सरकार से हुई बैठक, मांगों को हल करने का दिलाया भरोसा

चंडीगढ़,12 फरवरी - एडीशनल चीफ सैक्ट्री विश्वजीत खन्ना की अध्यक्षता में आज चंडीगढ़ में किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी की बैठक हुई। इस दौरान सरकार ने किसानों को उनकी अलग-अलग मांगों को हल करने का भरोसा दिलाया। बैठक में सन्दीप संधू राजनीतिक सलाहकार, काहन सिंह पन्नू, एडीजीपी लॉ एंड आर्डर ईश्वर सिंह, एडीजीपी इंटेलिजेंस वरिन्दर शर्मा और अन्य सीनियर अधिकारियों के इलावा अमृतसर, फिरोज़पुर और तरनतारन के डीसी, जत्थेबंदी द्वारा सूबा प्रधान सतनाम सिंह पन्नू, सरवन सिंह पंधेर, सुखविन्दर सिंह सभरा आदि मौजूद थे। करीब दो घंटे चली इस बैठक में पंजाब सरकार ने भरोसा दिलाया कि गन्ने का बकाया और मौजूदा पेमेंट एक महीने में की जायेगी। मौजूदा गन्ने की 50 प्रतिशत पेमेंट साथ ही दी जा रही हैं। पराली को आग लगाने से किसानों पर किये पर्चे और कम्बाईनों पर एसएमएस न लगाने के कारण किये पर्चों के हल के लिए एक उच्च स्तरीय कमेटी  महताब सिंह रिटायर जज के नेतृत्व में बनाई गई है। यह कमेटी 60 दिनों में सभी पर्चे रद्द करने की सिफारिश पंजाब सरकार को भेजेगी।