किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी द्वारा टी प्वाइंट लोहियां पर चक्का जाम

लोहियां ख़ास, 05 नवंबर - (गुरपाल सिंह शताबगढ़) - अलग-अलग किसान जत्थेबंदियों के आह्वान पर पूरे भारत में किये गए 4 घंटों के चक्का जाम के मद्देनज़र किसान-मजदूर संघर्ष कमेटी जिला जालंधर के प्रधान सलविन्दर सिंह जानी के नेतृत्व में सैंकड़ों किसानों, मजदूरों, दुकानदारों और अन्य जत्थेबंदियों द्वारा लोहियां के टी प्वाइंट पर चक्का जाम किया गया। इस मौके पर सरबजीत सिंह चतरथ के नेतृत्व में आम आदमी पार्टी, मा. जसपाल सिंह प्रधान ईटीटी अध्यापक यूनियन और रिटा. मा. गुरपाल सिंह वाड़ा जोध सिंह के नेतृत्व में बड़ी संख्या में वर्कर भी पहुंचे हुए थे।