ज़िन्ना की कब्र के सामने नृत्य करती लड़की की वीडियो वॉयरल

अमृतसर, 24 फरवरी (सुरिन्द्र कोछड़) : टिक-टॉक बनाने का शोक लोगों के सिर चढ़ बोल रहा है। अन्य धार्मिक और विरासती स्मारकों के बाद अब पाकिस्तान के संस्थापक मुहम्मद अली ज़िन्ना की कराची स्थित कब्र के सामने एक लड़की द्वारा किए नृत्य का वीडियो वायरल हुआ है। सोशल मीडिया पर वायरल हुए इस वीडियो में सफेद पहरावे में एक लड़की को जिन्ना की कब्र के सामने संगमरमरी फर्श पर नाच करते देखा जा सकता है। लड़की ने अपने चेहरे के एक बड़े हिस्से को सफेद कपड़े से ढका हुआ है, जिस कारण वीडियो में उसकी शकल साफ दिखाई नहीं दे रही। कायदे आज़म की कब्र के सामने किए गए इस नृत्य का सोशल मीडिया पर पाकिस्तानियों द्वारा खुल कर विरोध किया जा रहा है। इस बारे विरोधता करने वालों का कहना है कि लोगों को खुद यह सोचना चाहिए है कि वह यह जगह इस किस्म के काम के लिए सही है। मकबरे पर तैनात कर्मचारियों पर आरोप लगाते हुए उनके खिलाफ भी कार्रवाई की मांग की जा रही है। उन्होंने कहा कि अलग-अलग स्मारकों और धार्मिक अस्थानों पर नियुक्त सुरक्षा कर्मचारियों को वहां टिक-टॉक वीडियो बनाने पर लोगों को सख्ती से रोकना चाहिए है।