तरनतारन में शिरोमणि अकाली दल की रैली शुरू

तरनतारन, 27 फरवरी - (हरिन्दर सिंह) - शिरोमणि अकाली दल द्वारा तरनतारन में विशाल रैली की जा रही है। इस रैली में शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल, पूर्व मंत्री आदेश प्रताप सिंह कैरों, हरमीत सिंह संधू, गुलजार सिंह रणीके, जगमीत सिंह बराड़ के इलावा अन्य वरिष्ठ अकाली दल के नेता संबोधन कर रहे हैं। इस रैली में हजारों की संख्या में अकाली दल के वर्करों ने शमूलियत की।