कर्नाटक पुलिस ने कांग्रेस विधायकों को बनाया बंधक, मंत्रियों से की बदतमीजी - दिग्विजय सिंह

भोपाल,12 मार्च - मध्य प्रदेश की राजनीतिक परिस्थिति पर कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने प्रेस से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस के विधायकों को बीजेपी ने कर्नाटक पुलिस के द्वारा बंधक बनाया हुआ है। हमारे मंत्रियों जीतू पटवारी और लाखन सिंह के साथ बदतमीजी की जा रही है।