लुधियाना में एक और महिला में पाया गया कोरोना वायरस

लुधियाना, 3 अप्रैल - (सलेमपुरी) - लुधियाना में आज एक और महिला में कोरोना वायरस पाया गया है। मिली जानकारी के अनुसार सुरिन्दर कौर नाम की एक महिला जो इस समय फोर्टिस अस्पताल लुधियाना में भर्ती है, स्वास्थ्या ठीक न होने के कारण पहली अप्रैल से भर्ती है। इस महिला मरीज़ की उम्र लगभग 69 वर्ष की करीब है। फोर्टिस अस्पताल लुधियाना के एक अधिकारी ने बताया कि महिला की हालत स्थिर है। उन्होंने बताया कि पीड़िता की कोई ट्रैवल हिस्ट्री नहीं है परन्तु वह पिछले दिनों मोहाली स्थित अपनी रिश्तेदारी में गई थी।