देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 14,378 पहुंची 


 नई दिल्ली, 18 अप्रैल - देश मे कोरोना पीड़ितों की संख्या 14,378 पहुंच गयी है। केन्द्रीय स्वास्थ्य मंत्रालय द्वारा शनिवार सुबह जारी आंकड़े के मुताबिक इनमें से 11,906 अभी भी कोविड-19 वायरस से पीड़ित हैं। 1992 को अस्पताल से ईलाज के बाद डिस्चार्ज किया जा चुका है लेकिन मरने वालों की संख्या 480 पहुंच गई है।
स्वास्थ्य मंत्रालय के मुताबिक अंडमान निकोबार में कोरोना पीड़ित लोगों की संख्या 12 हो गई है। इनमें से 11 को अस्पताल से इलाज के बाद छुट्टी दे दी गई है। उधर, आंध्र प्रदेश में यह आंकड़ा तेजी से बढ़ा है। यहां शनिवार सुबह तक 572 लोग इस वायरस से पीड़ित बताए गए हैं। इनमें से 36 को डिस्चार्ज किया जा चुका है। 14 की मौत हो गई है। अरुणाचल प्रदेश में सिर्फ 1 की कोरोना पीड़ित होने की सूचना है। असम में आंकड़ा 35 हो चुका है। यहां 5 लोगों को डिस्चार्ज किया चुका है। एक की मौत हुई है।