जलालाबाद में कोरोना ने दी दस्तक, तीन पॉजिटिव

जलालाबाद, 01 मई - (करण चुचरा) - श्री हजूर साहिब से वापस लौटे तीन श्रद्धालु करोना पॉजिटिव पाए गए। जानकारी देते हुए सिविल सर्जन फाजिल्का सुरिन्दर सिंह ने बताया कि श्री हजूर साहिब से वापस लौटे तीन श्रद्धालु जो जलालाबाद में क्वारंटाइन किये गए थे। आज उन की रिपोर्टों आ गई हैं जिनमें से तीन पॉजिटिव पाए गए हैं। यह जिला फाजिल्का के पहले तीन मामले हैं। इससे पहले फाजिल्का जिला ग्रीन जोन में था।