आंध्र प्रदेश में आंशिक रूप से बस सेवा बहाल

हैदराबाद, 21 मई - आंध्र प्रदेश में लॉकडाउन 4.0 में जारी किए गए दिशा-निर्देशों के मुताबिक विजयवाड़ा में आंध्र प्रदेश राज्य सड़क परिवहन निगम (एपीएसआरटीसी) बस सेवा फिर से शुरू हुई। परिवहन निगम द्वारा अंतरराज्यीय बस सेवाओं को आज से आंशिक रूप से शुरू किया गया है। बस स्टेशन के परिवहन सहायक प्रबंधक ने बताया कि कृष्णा क्षेत्र में 38 रूटों पर 106 बसें चल रही है।